फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Coal trader's only son kidnapped from Manouri market

मनौरी बाजार से कोयला व्यापारी के इकलौता बेटे का अपहरण

Wed, 15 Jun 2022 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Coal trader's only son kidnapped from Manouri market
मनौरी बाजार से गायब नंदू - फोटो : KAUSHAMBI
पिपरी कोतवाली के मनौरी बाजार में मंगलवार की शाम कोयला व्यापारी का इकलौता बेटा अगवा हो गया। हालांकि अभी तक किसी ने अगवा करने के बदले रुपयों की मांग नहीं की है। इधर, व्यापारी के बेटे के अपहरण की सूचना पर पिपरी पुलिस ने मनौरी बाजार पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश महिला और एक पुरुष बच्चे को अगवा करते दिख रहे हैं।इसे लेकर बाजार के व्यापारियों में व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

मनौरी बाजार निवासी शशि बाबू केशरवानी कोयले के बड़े व्यापारी हैं। इन दिनों वह ईंट भट्ठे का भी कारोबार करते हैं। मंगलवार को वह बाहर गए हुए थे। शाम को उनका पांच साल का इकलौता बेटा कार्तिक घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते कार्तिक अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी देर तक जब वह नहीं दिखाई दिया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

कोई सुराग नहीं लगने पर बाजार के लोगों ने सीसीटीवी कैमरे का सहारा लिया तो एक नकाबपोश महिला और एक पुरुष मासूम को अगवा कर ले जाते हुए दिखाई दिए। मामले की सूचना व्यापारियों ने पिपरी पुलिस को दी है। पुलिस मासूम की खोजबीन में जुट गई है। पुलिस ने परिजनों से भी मामले की जानकारी जुटाई। इधर, व्यापारी पुत्र के अपहरण के बाद कारोबारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अन्य बच्चे भी हुए गायब, गिरोह सक्रिय होने की आशंका
मनौरी बाजार से पिछले चार दिनों के अंदर अब तक तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो चुके हैं। बाजार के ही रहने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप केशरवानी ने बताया कि तीन दिन पहले दस साल की खुशी पुत्री उमाकांत ठाकुर और शंकर लाल केसरवानी का बेटा नंदू (13) भी संदिग्ध परिस्थियों में गायब हैं। मंगलवार की देर शाम कोयला व्यापारी के इकलौते बेटे के अगवा होने के बाद सीसीटीवी फुटेज में सामने आई नकाबपोश महिला और पुरुष के देखे जाने से व्यापारियों ने बाजार में गिरोह सक्रिय होने की आशंका जाहिर की है। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि प्रकरण की छानबीन की जा रही है। जल्द ही गायब बच्चों को बरामद कर लिया जाएगा।

मनौरी बाजार से गायब खुशी

मनौरी बाजार से गायब खुशी- फोटो : KAUSHAMBI

अगवा कोयला व्यापारी का बेटा कार्तिक

अगवा कोयला व्यापारी का बेटा कार्तिक- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed