{"_id":"6898e6063c4522cca80736de","slug":"cmo-fed-the-chairman-medicine-for-filariasis-eradication-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-128950-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सीएमओ ने चेयरमैन को खिलाई फाइलेरिया उन्मूलन की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सीएमओ ने चेयरमैन को खिलाई फाइलेरिया उन्मूलन की दवा
विज्ञापन
मूरतगंज क्षेत्र में रविवार को फाइलेरिया उन्मूलन का शुभारंभ हुआ। सीएमओ डाॅ. संजय सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी को पहली खुराक देकर क्षेत्र में अभियान का शुभारंभ किया। मूरतगंज प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि विश्व फाइलेरिया दिवस अभियान 10 से 28 अगस्त तक चलेगा। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर सभी लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाएंगे। साथ ही फाइलेरिया के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित कर इसकी जानकारी अस्पताल में देंगे।
चेयरमैन ने खाई पहली खुराक, अब ढाई लाख लोगों को दी जाएगी दवा
सिराथू। चेयरमैन भोला यादव ने सीएचसी में फाइलेरिया की पहली खुराक लेकर अभियान का शुभारंभ किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग 10 से 28 अगस्त तक अभियान चला कर लोगों को दवाई खिला रहा है। अब सिराथू क्षेत्र के ढाई लाख लोगों को दवा दी जाएगी। इस काम में आशा व आंगनबाड़ी का भी सहयोग लिया जाएगा। जन्म से दो वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगी को छोड़कर सभी को दवा खाना है।