{"_id":"680fde034fcba6d01e013750","slug":"cm-yogi-took-cognizance-of-the-accident-expressed-condolences-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-124812-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान, जताई संवेदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान, जताई संवेदना
Tue, 29 Apr 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकरडीह हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। साथ ही मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराने की घोषणा की है।
वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा कि दुर्घटना से जनहानि का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। हृदयविदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के ईश्वर से प्रार्थना की कामना करता हूं। इसी तरह सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने टीकरडीह हादसे को पीड़ादायक बताते हुए संवेदना व्यक्त की।