फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Clouds remained, mercury dropped seven degrees in 48 hours

Kaushambi News: छाए रहे बादल, 48 घंटे में सात डिग्री लुढ़का पारा

Thu, 20 Jun 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 20 Jun 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained, mercury dropped seven degrees in 48 hours
दो दिन से मौसम में थोड़ा बदलाव आया है। 48 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान सात डिग्री लुढ़का है। बुधवार को भी पूरे दिन सूरज बादलों में लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। चिलचिलाती धूप से तो राहत रही, लेकिन उमस ने पीछा नहीं छोड़ा। बिना कूलर व पंखे के एक मिनट भी बैठना मुश्किल था।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 20 जून को मानसून के दस्तक देने का पूर्वानुमान जारी किया है। मानसून के करीब आने का ही असर है कि मौसम रंग बदलने लगा है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 47.6 और न्यूनतम 34.7 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार से पारे ने लुढ़कना शुरू कर दिया। सात डिग्री उतर कर मंगलवार को अधिकतम पारा 42.5 पर पहुंचा। वहीं बुधवार को यह 40.9 पर आ गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी कमी आई। मंगलवार को यह 33 डिग्री सेल्सियस था, जबकि बुधवार को 31.9 तक खिसक गया। सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी रही। बीच-बीच में तेज धूप भी होती रही। लेकिन, इसका बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। आसमान पर बादलों के कब्जे ने चिलचिलाती धूप ने लोगोें को काफी राहत पहुंचाई। हालांकि, उमस फिर भी गले पड़ी रही। खुले आसमान ने नीचे चल रही हवाएं पसीना सुखाती रहीं। लेकिन, घरों के अंदर बिना कूलर, पंखे व एसी के एक मिनट भी रुकना मुश्किल था। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह बताते हैं कि मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बारिश हुई तो गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

-------------
आसमान पर टिकी किसानों की निगाहें

मौसम में हो रहे बदलाव से किसानों के चेहरों पर भी चमक आ गई है। इनकी नजरें आसमान पर ही टिकी हुईं हैं। हर किसी को बारिश का इंतजार है। ताकि, धान की रोपाई और बेहन डालने का काम शुरू कर सकें। नेवादा के अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि जैसे-तैसे बेहन तैयार तो कर ली है, लेकिन भीषण गर्मी के चलते रोपाई की हिम्मत नहीं हुई। एक बारिश हो जाए तो रोपाई शुरू कराऊं। सिराथू क्षेत्र के कुलदीप केसरवानी ने बताया कि गर्मी के तेवर देख बेहन ही नहीं डाली है। अब मानसून के दस्तक देने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
लू लगने से मैकेनिक की गई जान
पश्चिमशरीरा। कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर का पूरा गांव निवासी विनोद प्रसाद (50) ट्रैक्टर की मरम्मत का काम करते थे। मंगलवार की दोपहर वह सब्जी लेने गोराजू बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में गश खाकर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां देर शाम ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया लू लगने से मौत की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed