{"_id":"61ec486e0c8db567e474c918","slug":"clouds-cloud-over-the-sky-with-drizzle-increased-melting-kaushambi-news-ald3255611159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी के साथ आसमान पर बादलों का डेरा, बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी के साथ आसमान पर बादलों का डेरा, बढ़ी गलन
विज्ञापन
पखवाड़े भर से मौसम का मिजाज हर दिन बन-बिगड़ रहा है। दो दिन तक खिली धूप के बाद तीसरे दिन शनिवार को एक बार मौसम बिगड़ गया। बूंदाबांदी के साथ ही दिन भर आसमान पर बादलों का डेरा रहा। इससे गलन और बढ़ गई। हाड़कंपाऊ ठंड के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे।
जरूरी काम से बाहर निकले लोग भी अलाव खोजते नजर आए। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते दोआबा में पिछले एक पखवाड़े से मौसम खराब चल रहा है। लेकिन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को धूप खिलने से लोग राहत महसूस कर रहे थे। हालांकि, बर्फीली हवाएं चलने से लोग ठंड महसूस कर रहे थे। इसी बीच शनिवार को एक बार फिर मौसम ने यू टर्न लिया। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से गलन बढ़ गई।
न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सड़कों के साथ बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। बेहद आवश्यक कार्य से बाहर निकले लोग अलाव तलाशते नजर आए।