फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Class VIII student going to school dies in road accident, chaos

कौशाम्बी : स्कूल जा रहे आठवीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत, कोहराम

Fri, 22 Oct 2021 05:45 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 22 Oct 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Class VIII student going to school dies in road accident, chaos
Class VIII student going to school dies in road accident, chaos - फोटो : KAUSHAMBI
सैनी कोतवाली के सैयद राजेपुर मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइकिल सवार आठवीं के छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के पहाड़पुर कोदन निवासी खुशनूर का 15 वर्षीय बेटा मो. फैसल चौधरी दिरगज सिंह इंटर कॉलेज सैयदराजेपुर में कक्षा 8वीं का छात्र था। बृहस्पतिवार की सुबह फैसल स्कूल गया था। फीस नहीं जमा होने पर शिक्षकों ने उसे लौटा दिया तो वह घर चला आया था। परिजनों के मुताबिक फीस लेकर दोबारा स्कूल जाते समय सैयदराजेपुर मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया। उधर, हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। सूचना के बाद जब तक एंबुलेंस पहुंची उससे पहले ही छात्र की सांसें थम गईं थीं। बेटे के मौत की खबर सुन बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर फैसल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमर्शन रॉड में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
पश्चिमशरीरा। कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर कटरी गांव में बुधवार सुबह इमर्शन रॉड में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

गणेशपुर कटरी गांव निवासी महेंद्र कुमार द्विवेदी का 28 वर्षीय बेटा राजीव उर्फ पिंकू द्विवेदी बुधवार की सुबह घर पर इमर्शन रॉड से पानी गरम कर रहा था। बताया जा रहा है कि पिंकू बाल्टी के पानी में उंगली डालकर देख रहा था कि पानी गरम हुआ अथवा नहीं। इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में परिजन आननफानन पिंकू को लेकर नजदीकी अस्पताल गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे।


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद शाम को गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घर वालों के मुताबिक पिंकू की शादी छह साल पहले हुई थी। दो माह पहले उसे जुड़वा बच्चे हुए थे। लेकिन घंटे भर के भीतर ही नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। दो माह के भीतर हुई दूसरी दुर्घटना परिजनों पर पहाड़ बनकर टूट गई है। मृतक के पत्नी की रो-रोकर हालत खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed