फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Class 5th student ran away from home when mother forbade him to smoke

कौशांबी : मां ने धूम्रपान से मना किया तो घर से भाग गया पांचवीं का छात्र, पुलिस ने किया बरामद

Mon, 28 Nov 2022 08:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Nov 2022 08:16 PM IST
सार

बालक को बीड़ी पीने की लत है। वह घरवालों से छिपकर अक्सर बीड़ी पीता था। 25 नवंबर को बालक ने मां ने बीड़ी पीते पकड़ लिया। इस पर मां ने फटकार लगाई। यह बात बालक को काफी बुरी लगी। उसी दिन गांव में प्रयागराज से एक बरात आई थी।

विज्ञापन
Class 5th student ran away from home when mother forbade him to smoke
smoking - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशाम्बी कोतवाली के जाठी गांव में रहने वाले पांचवीं के एक छात्र को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। बीड़ी पीते पकड़े जाने पर उसकी मां ने उसे डांटा था। सोमवार को पुलिस ने बालक को  उसके घरवालों के हवाले कर दिया। जाठी गांव निवासी एक व्यक्ति प्रयागराज में रहकर कपड़ों में प्रेस का काम करता है। गांव में उसके बच्चे व पत्नी रहते हैं। 11 वर्षीय बेटा गांव के ही स्कूल में पांचवीं का छात्र है।

विज्ञापन



बालक को बीड़ी पीने की लत है। वह घरवालों से छिपकर अक्सर बीड़ी पीता था। 25 नवंबर को बालक ने मां ने बीड़ी पीते पकड़ लिया। इस पर मां ने फटकार लगाई। यह बात बालक को काफी बुरी लगी। उसी दिन गांव में प्रयागराज से एक बरात आई थी। बालक घर से बरात देखने की बात कहकर निकला और फिर नहीं लौटा। 

विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद भी बालक का पता नहीं चलने पर उसकी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पता चला कि बालक के पास पैसा भी नहीं था। इस पर पुलिस उसकी तलाश आसपास के होटल व टेंपो-टैक्सी स्टैंड में करने लगी। इस बीत प्रयागराज के कुछ लोगों ने बालक को पकड़ लिया। दरअसल बालक जिस मोहल्ले में भटक रहा था वहीं पर उसका पिता प्रेस करने की दुकान खोले था।


बालक अपने पिता के पास अक्सर आता-जाता था। लोगों ने खोजबीन में जुटे बालक के पिता को सूचना दी तो उसकी आंखों से आंसू छलक गए। पिता बेटे को लेकर सीधा गांव पहुंचा। इस बाबत इंस्पेक्टर रमाशंकर सरोज का कहना है बालक सकुशल मिल गया है। उसे बीड़ी पीने की लत थी। इस वजह से उसे मां ने डांटा था। सोमवार को कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद बच्चे को मां-बाप के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed