फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   city hospital kaushambi

जिला अस्पताल में बिजली का हाहाकार

Tue, 19 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 19 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय में पखवारे भर से बिजली का हाहाकार मचा हुआ है। बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया जनरेटर भी शोपीस बन गया है। ऐसे में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड को मरीज और तीमारदार भटक रहे हैं। बिजली के इंतजार में मजबूर होकर उन्हें निजी सेंटरों पर जाना पड़ता है। जिला चिकित्साधीक्षक का कहना है कि  जेनरेटर की तकनीकी खराबी को ठीक कराए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


गरीबों को अच्छी स्वास्थ्य चिकित्सा मुहैया कराए जाने के लिए मुख्यालय में बना जिला संयुक्त चिकित्सालय अफसरों की अनदेखी का भेंट चढ़ता जा रहा है। अस्पताल में लगा जनरेटर पखवारे से खराब पड़ा है। बिजली भी नियमित नहीं मिलती है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे कराने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को ही जिला अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड के लिए आए दर्जनों लोग दिनभर बिजली के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन


नथन लाल निवासी गोपालपुर, हीरा लाल निवासी नौढ़िया, सविता निवासी भरवारी, निखिल निवासी ओसा, राम सजीवन निवासी अफजलपुर, रुखसाना बानो निवासी निजाम का पुरा समेत दर्जनों मरीजों को सोमवार को बिना एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि किसी तरह अल्ट्रासाउंड तो कर लिया जाता है। पर रिपोर्ट नहीं दी जाती है। अस्पताल का जनरेटर खराब होने से मरीजों-तीमारदारों को भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरेटर की तकनीकी खराबी को ठीक कराए जाने के लिए पत्र भेजा गया है। छोटे जनरेटर से किसी तरह काम चलाया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द की जनरेटर को ठीक करवा दिया जाए।
डॉ. रामजी पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed