फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Christmas Day celebrated in school-colleges

स्कूल-कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

Tue, 25 Dec 2018 01:02 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Christmas Day celebrated in school-colleges
kaushambi
 क्रिसमस पर्व के एक दिन पहले सोमवार को विद्यालयों में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान सेंटाक्लाज के हाथों उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन


 प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने सोमवार को क्रिसमस डे का पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चायल रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चाकलेट, केक व अन्य उपहार वितरित किए गए। एबीएसए सुनील कुमार प्रजापति ने बच्चों को सेंटा क्लाज की टोपी देते हुए पर्व की बधाई दी। प्रधानाध्यापिका आरती यादव ने बच्चों को पेंसिल बॉक्स और टॉफी वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने क्रिसमस ट्री बनाया और ड्राइंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। ड्राइंग प्रतियोगिता में कक्षा तीन की छात्रा सोनम अव्वल रहीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की राधा राजपूत, जूली दास, अंकिता त्रिपाठी, रितिका मिश्रा, आनंद कुमार व रामदीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


  रामदयालपुर काजू स्थित किड्जी प्ले के बच्चों ने क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सांताक्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे। कार्यक्रम में प्रबंधक अंजनी कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को क्रिसमस डे की बधाई दी। इस मौके पर ा विद्यालय स्टाफ में अनामिका त्रिपाठी, प्रभाकर दुबे समेत सभी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत करारी स्थित रिजवी स्प्रिंग फील्ड में भी सोमवार को क्रिसमस डे की धूम रही। बच्चों ने विद्यालय को क्रिसमस ट्री व रंग बिरंगी झालरों से सजाया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय ने बच्चों को क्रिसमस पर्व के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर विद्यालय की कनीज फातिमा, इशरत अली, गौरव कुमार गौड़, अशभनीत तिवारी, मो. मोख्तार हुसैन के अलावा सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। एसपी मौर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्रायपुर आलमचंद्र के बच्चों ने सोमवार को क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया। सेंटाक्लाज की वेशभूषा देख और उनसे हाथ मिलाकर बच्चे खिलखिला उठे। सेंटाक्लाज ने बच्चों को टाफी व गिफ्ट का वितरण किया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन संदीप कुमार मौर्य, प्रधानाचार्य महेश कुमार ने बच्चों को पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान दीपक सिंह मौर्य, श्यामबाबू, प्रमोद कुमार, अनिल दुबे, नीरज मौर्य, मनोज कुमार कुशवाहा, महरोज फात्मा, ज्योति सैनी, क्रांति पाल समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

क्रिसमस ट्री के जरिए पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश
कोखराज। नगर पालिका भरवारी स्थित नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में सोमवार को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रंग बिरंगे कपड़ों में सजे बच्चों ने क्रिसमस के मौके पर सेंटा क्लाज बनकर साथियों को उपहार बांटा। जूनियर वर्ग की शिवांगी जायसवाल सेंटा क्लाज का वेशधारण करके पहुंची। पर्यावरण संरक्षण व पेड़ों को बचाने की मुहिम को लेकर स्कूल के श्रेयांस ने ऐसा चिंतन व्यक्त किया कि हाल में सन्नाटा छा गया। बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। शिक्षक संदीप ने ईशा मसीह के जीवन वृत्त के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों को उपहार बांटे गए। स्कूल की प्रबंधक ज्योति अभिजीत ने कहा कि बच्चों में प्रतिस्पर्धा कराने से उनकी शिक्षक समाप्त होती है। बेहतर कार्यक्रम पेश करनी वाली शिवांगी जायसवाल, श्रेयांश यादव, आविका केसरवानी को प्रबंधन ने सम्मानित किया। इसीक्रम में किड्जी स्कूल रामदयाल काजू में भी क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या रजिया परवीन ने बच्चों को पर्व की बधाई दी। बच्चों को उपहार व मिठाई बांटी गई। इस मौके पर प्रबंधक अंजनी त्रिपाठी, अनामिका त्रिपाठी, प्रभाकर दुबे मौजूद रहे। कौशाम्बी पब्लिक स्कूल कशिया में भी बच्चों ने क्रिसमस ट्री सजाया। बच्चों ने हिप हाफ डांस कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटा। इस मौके पर स्कूल के निदेशक योगेश मौर्या ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी।


लिटिल फ्लवर  में केक काट मनाया गया क्रिसमस डे
सिराथू। लिटिल फ्लावर कानवेंट स्कूल में क्रिसमय डे मनाया गया। प्रबंधक उमेश केशरवानी ने स्कूल  में हैपी क्रिसमस डे की धुन के बीच काटा। गीत एवं संगीतमय माहौल  में बच्चों ने जमकर धमाल भी मचाया। इस मौके पर प्रबंधक उमेश केशरवानी एवं प्रधानाचार्य साजिया ने संयुक्त रूप से बच्चोे को क्रिसमय डे की एडवंास में सभी को बधाई भी दी। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक नाजिनी बानो, विनीता, अनूप आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed