{"_id":"68151d087198c990d00cfeb5","slug":"chirala-village-was-shaken-by-the-sound-of-bullets-one-injured-by-shrapnel-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-124999-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला चिरला गांव, छर्रा लगने से एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला चिरला गांव, छर्रा लगने से एक जख्मी
Sat, 03 May 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 03 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
गोली के हमले से घायल योगेंद्र सिंह।
- फोटो : mathura
एयरपोर्ट कोतवाली का चिरला मुंजप्ता गांव शुक्रवार शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। पुरानी रंजिश में चली गोली के छर्रे लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। लोगों को जुटता देख हमलावर जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। घायल को इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती कराते हुए पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
चिरला मुंजप्ता गांव निवासी रमेश सिंह ने बताया कि वह प्लाटिंग का काम करते हैं। इसी बात को लेकर उनका गांव के ही एक परिवार से पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह घर के सामने अपने पिता राम अवध सिंह व परिवार के ऋषिकेश और योगेंद्र सिंह के साथ बैठे थे।
इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी चार असलहाधारियों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे योगेंद्र सिंह के बाएं कंधे के नीचे धंसने से वह तड़पने लगा। चीख पुकार व फायरिंग सुन ग्रामीणों को जुटता देख हमलावर जान से मारने की घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-- -
पहले भी कर चुके हैं हमला
रमेश सिंह के मुताबिक बीते 28 अप्रैल की शाम वह ट्रैक्टर और थ्रेसर लेकर गेहूं की मड़ाई करने खेत की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि गांव के बाहर आरोपियों ने तमंचे से फायर कर जान से मारने का प्रयास किया था। उन्होंने ट्रैक्टर से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी। पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर के कई खोखे बरामद हुए थे। डेढ़ साल पहले भी आरोपियों ने घर पर चढ़कर बम से हमला किया था।
-- -
सप्ताह भर पहले ही जेल से छूटा है आरोपी
रमेश सिंह के मुताबिक आरोपी सप्ताह भर पहले जेल से छूट कर आया है। जेल से छूटने के बाद से ही वह दो बार हमला कर चुका है। 28 अप्रैल को हुई घटना की तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं करने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।