फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Children's mischief tarnishes image abroad

Kaushambi News: बच्चों की शरारत, विदेशों में छवि धूमिल

Fri, 27 Sep 2024 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 27 Sep 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
Children's mischief tarnishes image abroad
श्रीलंका से दर्शन के लिए तथागत की तपस्थली आए बौद्ध भिक्षुओं की बस पर पथराव की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। यह हरकतें स्थानीय गांवों के बच्चे करते हैं। रुपये मांगने के लिए पर्यटकों के पीछे पड़ जाते हैं। इससे विदेशों में छवि धूमिल कर रही है।
विज्ञापन

श्रीलंका बुद्ध विहार के प्रबंधक व भंते टी. सिरी विसुद्धि महाथेरो बताते हैं कि यहां दर्शन के लिए श्रीलंका, थाईलैंड, म्यांमार, कम्बोडिया सहित कई अन्य देशों से हजारों की संख्या में हर साल लोग आते हैं। सोमवार को श्रीलंका से 65 भिच्छुओं का जत्था दो बसों में सवार होकर आया था। शरारती बच्चों ने पैसे न मिलने पर बस में पथराव कर दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में थाईलैंड से 100 भिच्छुओं का एक जत्था पैदल आया था। वापसी के समय सरायअकिल के रक्सराई गांव के एक मंदिर में सभी आराम कर रहे थे। तभी बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट व मारपीट की थी। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ कर लूटा गया सामान व नकदी बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाओं पर अंकुश जरूरी
विजिया चौराहा के व्यापारी इसरार अहमद कहते हैं कि विदेशी पर्यटकों से दुर्व्यवहार की घटनाएं जिले की छवि धूमिल कर रही हैं। पर्यटक बच्चों की हरकतों की वीडियोग्राफी करते हैं। ऐसे वीडियो गलत संदेश पहुंचाते हैं। यहीं के चुन्ने खान का कहना है कि पर्यटन के सहारे क्षेत्र में विकास और लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए सुरक्षित माहौल जरूरी है।

-
पर्यटन स्थल कौशाम्बी में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक की जाएगी। ग्रामीणों को विदेशी मेहमानों के साथ अच्छे व्यवहार के लिए जागरूक किया जाएगा। ताकि वह अपने बच्चाें को गलत आचरण करने से रोकें।
- बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed