फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Children created ruckus for not getting food grains, ABSA reached

खाद्यान्न न मिलने पर बच्चों ने किया हंगामा, पहुंचे एबीएसए

Wed, 01 Sep 2021 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Children created ruckus for not getting food grains, ABSA reached
Children created ruckus for not getting food grains, ABSA reached - फोटो : KAUSHAMBI
बीआरसी क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलिहावां देह में कुछ बच्चों ने खाद्यान्न न मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी मूरतगंज को दी। मौके पर पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका को जमकर फटकार लगाई। साथ ही प्रधानाध्यापिका के आचरण को लेकर बीएसए को पत्र लिखा।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलिहावां देह में मंगलवार को बच्चों में खाद्यान्न वितरित किया जा रहा था। प्रधानाध्यापिका ने कुछ बच्चों को खाद्यान्न नहीं दिया तो वह हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी बच्चों के अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी मूरतगंज से कर दी। खंड शिक्षाधिकारी जांच करने के लिए विद्यालय जा पहुंचे।
विज्ञापन

जहां पर बच्चों ने खंड शिक्षाधिकारी से शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ बच्चों को ही खाद्यान्न देकर प्रधानाध्यापिका शेष बच्चों के हिस्से का राशन अपने घर उठा ले जाती हैं। जिस पर प्रधानाध्यापिका को खंड शिक्षाधिकारी ने जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एमडीएम बनाने वाली रसोइया बदामा देवी ने बताया कि मध्यान्ह भोजन तैयार कराने में प्रधानाध्यापिका द्वारा घटिया सामग्री दी जाती है। इस पर खंड शिक्षाधिकारी ने अनाज की जांच पड़ताल की तो उन्हें दाल में कीड़े चलते हुए पाए गए।

इस पर प्रधानाध्यापिका को फटकार लगाते हुए खंड शिक्षाधिकारी ने एमडीएम भोजन तैयार कराए जाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को सौंप दी। खंड शिक्षाधिकारी जयराम पाल की इस कार्रवाई से अन्य विद्यालयों के शिक्षकों में हडकंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed