{"_id":"857f5f71795297e409f50a9adc2711ba","slug":"chen-with-female-srerah-snecing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह महिला के साथ चेन स्नेचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह महिला के साथ चेन स्नेचिंग
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 25 May 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। रिश्तेदार के घर दावत में शरीक होने के बाद पति के साथ बाइक से घर लौट रही विवाहिता के गले से सरेराह बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। वारदात अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
इलाहाबाद के झलवा पीपलगांव की रहने वाली मीरा यादव पत्नी सूबेदार सिंह ने बताया कि शनिवार को वह पति के साथ सरायअकिल अपने एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रात लगभग साढे़ आठ बजे पति-पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे। वे जैसे ही पिपरी कोतवाली के रहीमाबाद गांव के समीप पहुंचे तभी पीछे से आए पल्सर सवार नकाबपोश बदमाश विवाहिता के गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले। सरेराह हुई चेन स्नेचिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ के लिए वाहनों की चेकिंग भी कराई। मगर सारी कोशिश नाकाम रही। लुटेरे पकड़ में नहीं आए। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।