{"_id":"6105a4268ebc3ec0c329537d","slug":"cheating-from-unemployed-in-the-name-of-getting-job-iin-dubai-kaushambi-news-ald3122882160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी
विज्ञापन
दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर करारी इलाके के एक जालसाज ने 10 बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की ठगी की। काफी दिन बाद उन्हें फर्जी फ्लाइट का टिकट दिया गया। बाद में कोरोना काल का बहाना बनाकर न तो पैसा दिया गया और न ही किसी को विदेश भेजा गया। अब पैसा देने से इनकार किया जा रहा है। ठगी के शिकार लोगों ने शनिवार को पुलिस से शिकायत की है।
करारी कोतवाली के चक सैदअलीपुर निवासी राम बाबू, राजेंद्र कुमार, रामकेश, लालचंद्र, कुल्लू, पताली, धर्मेंद्र कुमार और लहना गांव के दिनेश कुमार, लोकीपुर के राहुल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लोग बेरोजगार हैं।
वर्ष 2018 में उनकी मुलाकात करारी कोतवाली के अमीनपुर संवरो गांव निवासी एक युवक से हुई। उसने सभी को दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि सभी से जालसाज ने 80-80 हजार रुपये ले लिए। करीब चार महीने तक दुबई भेजने के नाम पर टाल मटोल किया जाता रहा।
विज्ञापन
जब दबाव बनाया गया तो डेढ़ साल पहले फर्जी टिकट दिया गया। टिकट दिए जाने के बाद जालसाज ने पांच दिन बाद फोन करके बताया कि टिकट कैंसल हो गया। दूसरा टिकट देने की बात कही गई। इसके बाद कोरोना महामारी का बहाना बनाकर फ्लाइट बंद होने की बात कही गई।
अब न तो किसी को दुबई भेजा गया और न ही पैसे वापस किए जा रहे हैं। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायत पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।