{"_id":"69b31f7aefbfb1acaf0856dd","slug":"charwa-youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-maharashtra-murder-charge-filed-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-137907-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चरवा के युवक की महाराष्ट्र में संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चरवा के युवक की महाराष्ट्र में संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
Fri, 13 Mar 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
मृतक लवकुश यादव की फाइल फोटो
- फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
चरवा कोतवाली क्षेत्र के बरौलहा गांव निवासी युवक की महाराष्ट्र के उल्लासनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने महिला समेत उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
बरौलहा गांव निवासी लवकुश यादव (25) पिछले पांच वर्षों से महाराष्ट्र के उल्लासनगर में रहकर बढ़ई का काम करता था। सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रात में ही महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए।
मृतक के बड़े भाई मुलायम सिंह यादव ने तहरीर में चरवा की एक महिला, उसके भाई और पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि महिला ने लिव-इन रिलेशन का झांसा देकर उसके भाई को अपने साथ रख लिया था। आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर रखा था और प्रताड़ित करते हुए उसकी कमाई के पैसे भी नहीं देते थे। बृहस्पतिवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो रोना पिटना मच गया।
विज्ञापन
गमजदा परिजन दोपहर में उजिहिनी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार करने पहुंचे तो इसी दौरान आरोपी महिला भी परिजनों संग वहां पहुंच गई। जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी और तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि, बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।