{"_id":"654a8e21630147dde6085535","slug":"chaos-over-death-of-bike-rider-in-accident-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-4911-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हादसे में बाइक सवार की मौत पर चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हादसे में बाइक सवार की मौत पर चक्काजाम
Wed, 08 Nov 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। सैनी कोतवाली इलाके के दर्जिन का पूरा गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई थी। शव ट्रैक्टर में रखकर लोगों ने कमासिन-शमसाबाद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले जाम से वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ सिराथू ने किसी तरह जाम समाप्त कराया। दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया है।
मौहारीबाग मजरा गोविंदपुर गोरियों निवासी ज्ञान सिंह (45) रविवार शाम स्थानीय बाजार से बाइक लेकर घर जा रहे थे। दर्जिन का पूरा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ज्ञान सिंह की पत्नी श्रीमती की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक मोहन लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार सुबह घरवाले शव लेकर कमासिन के पास पहुंच गए। यहां परिजनों ने गांव वालों के साथ मिलकर चक्काजाम कर दिया।
घरवाले ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, सीओ अवधेश विश्वकर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। अफसरों ने किसी तरह आक्रोशित परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराया। सीओ ने बताया सुबह आठ से 11 बजे तक जाम रहा है। आक्रोशित लोग चालक की गिरफ्तारी किए जाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद मृतक की पत्नी व ट्रैक्टर चालक के बीच सात लाख में समझौता हो गया। एक लाख रुपये ट्रैक्टर चालक ने तत्काल दे दिया है। इस पर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया व शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए।