फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chamandha drowned in tears, mourning for six days

Kaushambi News: आंसुओं के सैलाब में डूबा चमंधा, छह दिनों से मातम

Sat, 02 Mar 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 02 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Chamandha drowned in tears, mourning for six days
भरवारी नगर पालिका का चमंधा गांव आंसुओं के सैलाब में डूबा हुआ है। छह दिन के अंदर चार श्रमिकों की मौत के गम से लोग उबर नहीं पाए हैं। कई घरों में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन

भरवारी के खल्लाबाद स्थित पटाखा फैक्टरी के हादसे में झुलसे चमंधा के सोनेलाल पुत्र छोटेलाल और हरिलाल पुत्र देवतादीन ने उसी दिन दम तोड़ दिया था। गांव के मुन्नालाल पुत्र कल्लू और हरिलाल का बेटा मुकेश घायल थे, जिनका प्रयागराज के एसआरएन में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को सोनेलाल और हरिलाल की अर्थी को कंधा देने के बाद लोग अन्य दोनों घायलों की जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। घटना के तीसरे मंगलवार को मुन्नालाल की मौत की खबर पहुंच गई। फिर से हर तरफ रोने और चीखने की आवाजें गूंजने लगीं। बुधवार को मुन्नालाल के शव का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह ग्रामीणों ने उसके परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मातमी चीखें धीरे-धीरे सिसकियों में तब्दील होने लगी थीं। लोगों को लगा कि शायद अब माहौल बदले और शोक में डूबे परिजनों को संभलने का मौका मिले। इसी बीच बृहस्पतिवार को चौथे श्रमिक मुकेश की मौत की दुख भरी खबर आ गई।

भाई को याद कर बेसुध हुई बहन, मां भी बेहाल
मंझनपुर। मुकेश के घर में छह दिन से चूल्हा नहीं जला। पिता के बाद भाई की मौत की खबर सुनकर बहन प्रीती, रिंकी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मां मंजुला देवी के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रिंकी तो रह-रह कर बेहाश हो रही थी। 10 साल के भाई विवेक और 14 साल के अभिषेक समेत परिवार के अन्य बच्चों को आसपास के लोगों ने भोजन कराया।


बेटे को खोजने खेतों की ओर जा रही थी मां

भरवारी के बैरिहा निवासी राजेंद्र की मौत की खबर बृहस्पतिवार को ही आ गई थी। पिता राजेश बेटे का शव लेने प्रयागराज चले गए। वहीं मां कमला देवी घर के चिराज को याद कर आंसू बहाती रही। बार-बार वह अपना सुध-बुध खो रही थी। बेटे को खोजने के लिए खेतों की तरफ जा रही थी। किसी तरह गांव की महिलाओं ने उसे संभाला। अर्थी बनी रखी रही। ताकि, अंतिम संस्कार में देर न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed