फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chakka jam done for the arrest of the killers of the youth

Kaushambi News: युवक के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया चक्का जाम

Tue, 15 Aug 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 15 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Chakka jam done for the arrest of the killers of the youth
नेवादा। पिपरी के शेरगढ़ गांव के पर्वत की पीटकर हत्या से नाराज परिजनों ने सोमवार को चक्का जाम कर हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच करने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।
विज्ञापन

शेरगढ़ निवासी पर्वत (20) पुत्र मलखान मजदूरी करके परिजनों का भरण-पोषण करता था। दो दिन पहले गांव के ही लोग उसको बुलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में नदी किनारे वह गंभीर हालत में मिला था। परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार की भोर में इलाज के दौरान पर्वत की मौत हो गई। घटना वाले दिन ही पुलिस को प्रकरण की तहरीर दी गई थी। कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजनों ने तिल्हापुर मोड़ के समीप चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। मौके पर पिपरी इंस्पेक्टर पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की हत्या की गई है। तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए।वाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed