{"_id":"0bec20d439ae4722e036de1219d5d349","slug":"chairman-of-the-executive-office-handled-with-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष ने कार्यकारिणी के साथ संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष ने कार्यकारिणी के साथ संभाला कार्यभार
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 02 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नवगठित जिला कार्यकारिणी का शुक्रवार को मंझनपुर में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें अध्यक्ष मुलायम सिंह ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। वहीं शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार जताते हुए कहाकि शिक्षक समुदाय की एक-एक समस्या का समाधान कराना ही उनकी प्राथमिकता है।
मंझनपुर ब्लाक सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ की नवगठित जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष मुलायम सिंह, मंत्री ध्यान सिंह, कोषाध्यक्ष जिये सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजय भान मिश्र, मोहम्मद हुसैन, ओमप्रकाश पांडेय, रवींद्र सिंह, महिला उपाध्यक्ष आशा कुमारी, संयुक्त मंत्री महेंद्र कुमार, संगठन मंत्री राम स्वरूप, लालसिंह, मोहम्मद वासिक रब, सुभाष चंद्र यादव, महिला संगठन मंत्री श्वेता केसरवानी, प्रचार मंत्री मोहनलाल, धर्मेंद्र सिंह यादव, सौरभ पांडेय, राम लखन कनौजिया, लेखाकार रणविजय निषाद, आय व्यय निरीक्षक मोहम्मद इसरार सिद्दीकी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लल्लन मिश्र ने अध्यापकों से एकजुट रहने के साथ ही अपने कर्तव्यों का गंभीरता से पालन करते रहने की सीख दी। उन्होंने शिक्षकों को समाज का आईना बताते हुए नौनिहालों को शिक्षित बनाकर उन्हें संस्कारित और आदर्श नागरिक बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव, एबीएसए रतनलाल, शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर सिंह, अरुण कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।