फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chairman , can fall victim to EO

चेयरमैन, ईओ पर गिर सकती है गाज

Tue, 20 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 20 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। चायल नगर पंचायत की अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को मनमानी महंगी पड़ सकती है। उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी की जांच में चेयरमैन के स्थान पर अन्य व्यक्ति के काम करने और कार्यालय से चेकबुक गायब होने का खुलासा हुआ है। अफसरों ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। डीएम ने चेयरमैन और ईओ को नोटिस भेजकर सात दिन में जवाब मांगा है। माना जा रहा है कि इस मामले में अध्यक्ष और ईओ पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


चायल के रहने वाले मोहम्मद सब्बर, अमर सिंह आदि लोगों ने तहसील दिवस में नगर पंचायत चायल में अभिलेखों में हेराफेरी करके विकास कार्यों में धांधली और अभिलेख गायब किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। डीएम ने  नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को बुलाकर पूछताछ की थी। पूछताछ में चेकबुक और पासबुक पूर्व सभासद के पास होने का खुलासा हुआ था। इसके बाद अफसरों ने फौरी तौर पर माना है कि नगर पंचायत कार्यालय से चेकबुक गायब होने का मतलब है कि विकास कार्यों की रकम में भी गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन


डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी रजनीश मिश्रा और क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा को जांच करने का निर्देश दिया था। एसडीएम और सीओ की जांच में चेयरमैन के स्थान पर अन्य व्यक्ति के काम करने और कार्यालय से चेकबुक गायब होना मिला है। वहीं बताया जाता है कि जांच के दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी गिरीशचंद्र ने लिखित में लेखा लिपिक बनवारी लाल के पास सारे अभिलेख होने की बात कबूल की है। एसडीएम ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित लिपिक अवकाश लेकर कार्यालय से गायब हो गया था। उसका मोबाइल भी बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसडीएम और सीओ ने संयुक्त रूप से जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने चेयरमैन और ईओ को नोटिस जारी करके सात दिन में जवाब मांगा है। माना जा रहा है कि अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर कार्रवाई संभव है। मामले में ईओ गिरीशचंद्र का कहना है कि उनके पास दो-दो नगर पंचायत का चार्ज है। ऐसे में चायल कार्यालय में तैनात लिपिक बनवारीलाल के पास ही कार्यालय के अभिलेख रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed