फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cement karobari ne hadpe 14 lakh

सीमेंट कारोबारी ने हड़पे 14 लाख

Mon, 24 Dec 2018 12:47 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 24 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
cement karobari ne hadpe 14 lakh
rupee
मंझनपुर। दोआबा के एक युवक का फतेहपुर में रहने वाले सीमेंट कारोबारी ने 14 लाख रुपया हड़प लिया है। रकम मांगने पर वह जान से मार डालने की धमकी भी देता है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के संड़वा निवासी मनमोहन सिंह पुत्र रामबालक ने बताया कि दो महीने पहले उसने फतेहपुर शहर के देवीगंज में रहने वाले सीमेंट कारोबारी अमित श्रीवास्तव को सीमेंट खरीदने के लिए 14 लाख रुपया दिया था। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने उसे सीमेंट नहीं दी। रकम लौटाने का दबाव बनाने पर अभी तक वह आज-कल करके मामले को टाल रहा था। अब रुपया मांगने पर जान से मारने की धमकी देता है। इससे परेशान पीड़ित ने दो दिन पहले मामले की शिकायत एसपी से कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर शनिवार को कौशाम्बी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसपी ने बताया कि जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed