फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Celebration of Independence...Demand for Tricolour increased but Khadi stood far behind

Kaushambi News: जश्न-ए-आजादी...तिरंगे की मांग बढ़ी पर खादी बहुत पीछे खड़ी

Wed, 13 Aug 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 13 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Independence...Demand for Tricolour increased but Khadi stood far behind
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की बयार बह रही है। हर घर तिरंगा लगाने पर जोर है। तिरंगे की मांग भी बढ़ी है। लेकिन स्वदेशी के बाजार में सन्नाटा है। मंझनपुर कस्बे में खादी की दो दुकानें हैं। दोनोंं से अब तक केवल सात खादी के तिरंगों की ब्रिकी हुई है। जबकि सिंथेटिक कपड़ों से बने हजारों झंडे लहरा रहे हैं।
विज्ञापन

खादी सिर्फ एक उत्पाद नहीं, विचार है। आत्मनिर्भरता की पहचान है। लेकिन बाजार में इसकी कोई पूछ नहीं। जश्न-ए-आजादी के मौके पर सरकार की ओर से भी इसे आगे बढ़ाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। महंगाई ने इसे आम जनता से दूर कर दिया।
विज्ञापन

जिले के 48 स्वयं सहायता समूहों को तिरंगा बनाने का ऑर्डर मिला है। इन समूहोंं को तीन लाख दो हजार तिरंगा बनाना था। केवल 10 फीसदी तिरंगा बनाना ही शेष बचा हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के मुताबिक, ज्यादातर झंडे साटन के बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक दिव्यांशु सिंह ने बताया कि जिन 48 समूहों को तिरंगा बनाने का ऑर्डर मिला है। उनको किस कपड़े का प्रयोग करना है। इसकी कोई बाध्यता नहीं है। समूह तिरंगा बनाने के लिए कॉटन के अलावा टेरीकॉट, रोटो व साटन का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed