{"_id":"24143f66e39501f8548e30ab27492ba3","slug":"celebrating-eid-miladunnbi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में रहा ईद-मिलादुन्नबी का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में रहा ईद-मिलादुन्नबी का जश्न
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी में रविवार को धूमधाम से ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का जश्न मनाया गया। इस दौरान मंझनपुर समेत जिले के सभी कस्बों से अकीदतमंदों ने जुलूस निकाला। मौलानाओं ने नातिया कलाम पेश करके लोगों से नेक-नीयती के रास्ते पर चलने का पैगाम दिया।
हजरत मोहम्मद के यौमे पैदाइशी मौके पर मनाया जाने वाला बाराबफात (ईद मिलादुन्नबी) का त्यौहार रविवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। मंझनपुर, करारी, भरवारी, मूरतगंज, सिराथू, सैनी, कड़ा, देवीगंज, अजुहा, पइंसा, शमसाबाद, पुरामुफ्ती, चायल, मनौरी, तिल्हापुर, सरायअकिल, रामपुर सुहैला आदि में जुलूस निकाला गया। मूरतगंज कस्बे में कसिया, चिकवन का पुरा, शेरगढ़, सैंता, मितुआपुर, सकाढ़ा, आलमचंद्र आदि गांव से जुटे अकीदतमंदों ने बच्चा राईन के मकान के सामने से जामा मस्जिद तक जुलूस लेकर निकले अकीदतमंद इस दौरान नातिया कलाम के माध्यम से खुदा की इबादत करते रहे।
इस मौके पर हाफिज जमील अहमद, हाफिज शरीफ अहमद, कारी अफजाल अहमद, मौलाना मोहम्मद नसीम एहसानी, अलीमुद्दीन आदि मौजूद रहे। वहीं करारी के अंसारगंज मोहल्ले से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इस दौरान चकहिंगुई, किंगनगर, गड़हीपर, अशोक नगर, मौलाना आजादनगर मोहल्लों से भी जश्न ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इस मौके पर मुफ्ती हबीब उल्ला फैजी, मौला बख्श, मौलाना हाजी इमरान, महताब अंसारी, मुख्तार सेठ, इश्तियाक अहमद, शमशाद बख्श, जीशान हैदर, इम्तियाज अहमद, जीशान हाशिमी आदि मौजूद रहे। इसी तरह से चायल और सेवढ़ा में भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया।