फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   celebrated the christ birthday

क्रिसमस डे पर गूंजी जिंगल बेल की धुन

Wed, 26 Dec 2018 01:02 AM IST
kaushambi Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले में धूमधाम से  क्रिसमस डे मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों में जिंगल बेल की धुन गूंजी। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे। एमजीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज में पर्व क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। किड्जी/केपीएस भरवारी, केपीएस भींटी एवं एनडी कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने क्रिसमस-ट्री बनाया। रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे बच्चों सेंटा क्लॉज बनकर एक-दूसरे को उपहार बांटा। विद्यालय की ओर से भी बच्चों को केक, चाकलेट व अन्य उपहार वितरित किए गए।
विज्ञापन


कॉलेज चेयरमैन एवं विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने बच्चों को क्रिसमस डे की बधाई दी। इस मौके पर केपीएस भरवारी के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र सिंह, एनडी के प्रिंसिपल मयंक मिश्रा, केपीएस भींटी की सीमा पवार एवं किड्जी की प्रिंसिपल अनुपमा जायसवाल समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे। इसी तरह से मेवालाल जूनियर हाईस्कूल कल्यानपुर सिराथू में भी धूमधाम से क्रिसमस डे मनाया गया। इस मौके पर भरतलाल, रामचंद्र समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed