फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cctv kaushambi

चुनाव: जरूरत पर दगा दे गए दस लाख के कैमरे

Fri, 13 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 13 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
cctv kaushambi
other
विधान सभा चुनाव के ऐन वक्त पर लाखों की लागत से खरीदे गए 440 कैमरों में 158 दगा दे गए। इन कैमरों में ऐसी गड़बड़ी आई कि दुकानदार भी जवाब दे गया। ऐसे में अब पंचायती राज विभाग द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए 472 नए कैमरों का इंतजाम करना पड़ रहा है। खराब हुए कैमरे यदि सुरक्षित होते तो प्रशासनिक मद का लाखों रुपये पानी की तरह बहने से बच जाता।
विज्ञापन


   लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए ग्राम सभाओं में तीन साल पहले छह हजार की दर से 440 ग्राम सभाओं में 26 लाख 40 हजार की लागत से कैमरे की खरीदारी की गई थी। चुनाव बाद इन कैमरों से कुछ दिनों तक शौचालयों के फोटोग्राफ्स कराए गए। इसके बाद इन्हें ग्राम सभाओं के सुपुर्दगी में रखा गया। देखरेख के अभाव में 440 कैमरों में 158 पूरी तरह से नष्ट हो गए। लगभग दस लाख के कैमरों में ऐसी खराबी आई कि दुकानदार ने ठीक करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


चुनाव के ऐन वक्त पर कैमरों के दगा देने से जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महकमे के जिम्मेदारों ने प्रत्येक 14वें  वित्त के प्रशासनिक मद से 472 नए कैमरे खरीदने की तैयारी कर ली है। जल्द ही जिले के 732 मतदान केंद्रों के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा एक-एक कैमरे का बंदोबस्त करते हुए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। बहरहाल कुछ भी हो खरीदे गए कैमरों की देखभाल ठीक से की जाती तो चुनाव के ऐन वक्त पर 14वें वित्त के प्रशासनिक मद का पैसा कैमरा खरीद के नाम पर खर्च होने से बच जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed