{"_id":"65953fa66ac98bd3740b6f6c","slug":"cashvan-going-to-bank-carrying-money-overturns-in-pit-five-including-cashier-injured-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : रुपये लेकर बैंक जा रही कैशवैन गड्ढे में पलटी, कैशियर समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : रुपये लेकर बैंक जा रही कैशवैन गड्ढे में पलटी, कैशियर समेत पांच घायल
Wed, 03 Jan 2024 04:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 03 Jan 2024 04:36 PM IST
सार
अंबे कंपनी की कैश वैन बुधवार दोपहर बेनीराम कटरा स्थित बैंक आफ बड़ौदा में कैश देकर नेवादा बैंक कैश डिलिवरी करने जा रही थी। भगवानपुर पुलिस चौकी के सामने मोड़ पर अनियंत्रित होकर वैन सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरायअकिल थाना क्षेत्र के बेनीराम कटरा से नेवादा बैंक जा रही कैश वैन बुधवार दोपहर भगवानपुर पुलिस चौकी के सामने सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई। अचानक हुए हादसे से वैन में सवार लोग चिल्लाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को वैन से सुरक्षित निकाल कर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
अंबे कंपनी की कैश वैन बुधवार दोपहर बेनीराम कटरा स्थित बैंक आफ बड़ौदा में कैश देकर नेवादा बैंक कैश डिलिवरी करने जा रही थी। भगवानपुर पुलिस चौकी के सामने मोड़ पर अनियंत्रित होकर वैन सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई। इससे उसमें सवार प्रयागराज खुल्दाबाद करेंसी चेस्ट के हेड कैशियर राजेश सिंह, करछना निवासी सुरक्षा गार्ड रामरक्षा, मंगला प्रसाद, लोडर कड़े शंकर समेत चालक चंद्रबली को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
शोर सुनकर पहुंची पुलिस ने सभी को वैन से सुरक्षित निकाल एंबुलेस से अस्पताल भेजवाया। हेड कैशियर राजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना खुल्दाबाद चेस्ट को दी गई है। मौके पर पुलिस के अलावा बैंक आफ बड़ौदा सरायअकिल व नेवादा बैंक के शाखा प्रबंधक को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन