फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cashless atm

70 बैंक कैशलेश, दहशत में बैंककर्मी

Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
cashless atm
other
जिले के 70 बैंक कैशलेश हो चुके हैं। रुपया न होने से ग्राहकों में गुस्सा बढ़ने लगा है। लगातार घटनाएं होने से बैंककर्मी अब दहशत में आ गए हैं। ग्राहकों के गुस्से का वह शिकार न हो, इसलिए सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग भी बैंक कर्मियों ने शुरू कर दी है। इसको लेकर अधिकारी भी अब चिंतित होने लगे हैं।
विज्ञापन


    जिले में एसबीआई के अलावा किसी अन्य बैंक की शाखा में कैश नहीं है। बैंक आफ बड़ौदा व बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की लगभग 70 शाखाएं हैं। यहां अब रुपया नहीं है। गुरुवार को स्थिति और खराब हो सकती है। इसकी बैंकर्स ने संभावना जता दी है। धमकी देकर ग्राहक बैंक से निकल रहे हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि हर आदमी को रुपये की आवश्यकता है। किसी को शादी के लिए रुपया चाहिए तो किसी को दवा इलाज के लिए, लेकिन रुपया नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को हुई घटना ने बैंक कर्मियों को डरा दिया है। वह इससे दहशत में है। बैंककर्मी मानते हैं कि अब स्थिति चिंताजनक हो गई है। यदि कैश नहीं आया तो ग्राहक किसी भी हद तक जा सकता है। यह उनके हाव-भाव से समझ में आ रहा है। इसको देखते हुए सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग अधिकारियों से की गई है। एलडीएम दिनेश मिश्र ने बताया कि कैश न आने से अब बैंक नाजुक दौर में आ गया है। गुुरुवार को स्थिति से निपटने में बैंक कर्मियोें को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति से अधिकारियों को अवगत करा दिया है। कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि गुुरुवार को कैश आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस करोड़ का हुआ लेन-देन
 बुधवार को बैंकों में दस करोड़ का लेन-देन हुआ। जिन बैंक शाखाओं से लोगों को रुपया मिला, वहां लंबी लाइन शाम तक लगी रही। लोगों ने ढाई करोड़ रुपये जमा किए और सात करोड़ की निकासी की।

   जिले की बैंक शाखाओं में बुधवार को भारी भीड़ उमड़ी थी। जिन बैंकों में कैश था, वहां शाम तक लाइन लगी रही। एटीएम की भी यही स्थिति थी। सुबह से लेकर शाम इन बैंकों लेनदेन हुआ। बुधवार को ढाई करोड़ रुपया जमा हुआ और सात करोड़ रुपये की निकासी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed