फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cash-jewellery stolen from farmer's house by burglary

Kaushambi News: सेंधमारी कर किसान के घर से नकदी-गहने चोरी

Thu, 23 Mar 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 23 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cash-jewellery stolen from farmer's house by burglary
सेंधमारी कर किसान के घर से नकदी-गहने चोरी
विज्ञापन

- पिपरी कोतवाली के काठगांव में मंगलवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के काठगांव में मंगलवार रात किसान के घर में सेंध काट कर चोर नकदी और जेवरात सहित लाखों का माल समेट ले गए। सुबह घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी रामनरेश उर्फ ननकू पाल खेतीबाड़ी कर परिवार का गुजारा करते हैं। रामनरेश के मुताबिक मंगलवार रात वह अपने परिवार के साथ घर के अगले हिस्से में सो रहे थे। रात को चोर दरवाजे में लगी कुंडी के बगल में सेंधमारी कर कमरे के अंदर दाखिल हो गए बाक्स उठा ले गए। सुबह घरवालों ने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो होश उड़ गए। कमरे में रखा बाक्स भी गायब था। रामनरेश के मुताबिक बाक्स में रखे 15 हजार रुपये नकद व डेढ़ लाख रुपये के गहने चोरी हुए है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में खाली पड़ा बाॅक्स मिला।
विज्ञापन

----
तीन महीने में छह घरों के टूटे तले, दहशत में ग्रामीण
चायल। इंगुआ उर्फ काठगांव में चोर महीनों से सक्रिय हैं। पिछले तीन महीने के अंदर चोरों ने गांव के छह किसानों के घरों में चोरी की है। गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैये की वजह से गांव में चोरी की घटनाएं हो रही है। पिछले दिनों हुई चोरी की घटनाओं में एक का भी खुलासा अब तक नहीं हुआ है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed