फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case on 22, including village head, fighting in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में मारपीट, ग्राम प्रधान समेत 22 पर केस

Mon, 10 May 2021 09:04 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
Case on 22, including village head, fighting in electoral rivalry
पूरामुफ्ती कोतवाली के अशरफपुर गांव में दो दिन पहले चुनावी रंजिश को लेकर नवनिर्वाचित ग्रामप्रधान के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद किया है। दोनों तरफ से 22 लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें नवनिर्वाचित ग्रामप्रधान और उसके भतीजे भी शामिल हैं। घटना के बाद से तनाव है।
विज्ञापन

अशरफपुर गांव में पंचायत चुनाव को लेकर पिछले एक महीने से चुनावी अदावत चल रही है। चुनाव में रामचंद्र के प्रधान निर्वाचित होने के बाद दो दिन पहले गांव के बाहर एक दुकान पर दोनों पक्षों के बीच हार-जीत को लेकर चर्चा चल रही थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। इसमें नव निर्वाचित ग्रामप्रधान रामचंद्र व कई समर्थकों समेत दर्जन भर लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 22 लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती रमेश पटेल का कहना है कि चुनावी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष की तरफ से 13 और दूसरे पक्ष की ओर से नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed