फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed for cheating on former Manjhanpur chairman

मंझनपुर के पूर्व चेयरमैन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sat, 07 Mar 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Case filed for cheating on former Manjhanpur chairman
मंझनपुर के पूर्व चेयरमैन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

मंझनपुर। अपराधिक रिकार्ड छिपाकर नामांकन दाखिल करने के मामले में अब मंझनपुर के पूर्व चेयरमैन पर एफआईआर दर्ज हो गई है। इससे पहले कोर्ट उनका निर्वाचन रद्द कर चुकी है। रिपोर्ट लिखे जाने के बाद कस्बे का सियासी पारा चढ़ गया है।
वर्ष 2017 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर मंझनपुर से महताब आलम ने नगर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी शबीह हैदर उर्फ मीनू को शिकस्त दी थी। मीनू का आरोप है कि महताब ने नामांकन दाखिल करते वक्त आपराधिक रिकार्ड छिपाया था। 2016 में उनके खिलाफ नगर कोतवाली में एनसीआर दर्ज हुई थी। इसका नामांकन पत्र में जिक्त्रस् नहीं किया था। प्रकरण को लेकर मीनू कोर्ट गए। अदालत उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए महताब का निर्वाचन पहले ही रद्द कर चुकी है।
विज्ञापन

अब अदालत के निर्देश पर ही गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने पूर्व चेयरमैन महताब के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया है। मामले में नगर कोतवाल अशोक कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed