फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against two including BOB branch manager in fraud

Kaushambi News: अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ... जालसाजी में बीओबी के शाखा प्रबंधक समेत दो के खिलाफ मुकदमा

Thu, 21 Mar 2024 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 21 Mar 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two including BOB branch manager in fraud
जालसाजी में बीओबी के शाखा प्रबंधक समेत दो के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

---मृतक को जीवित दिखा पड़ोसी की भूमि बंधक करा खाते से निकाल लिए सवा लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर (कौशाम्बी)। कौशाम्बी कोतवाली के मझियारी गांव के एक जालसाज ने मृत पड़ोसी को जीवित दिखाते हुए अभिलेखों में हेराफेरी कर बैंक खाते से सवा लाख रुपये निकाल लिए। मृतक के बेटे की तहरीर और एसपी के निर्देश पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने बैक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के शाखा प्रबंधक व जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


मझियारी चक ऐलई रोशन निवासी किशोरी लाल ने बताया कि सात साल पहले उसके पिता मोहन लाल की मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद खतौनी चेक की तो पता चला कि पड़ोसी गांव बड़गांव निवासी मोहन उर्फ मोहन लाल ने मृतक को जिंदा दिखाकर खुद मोहन लाल बन बैंक में भूमि को बंधक कराते हुए खाते से सवा लाख रुपये का ऋण ले रखा है। किशोरी का आरोप है कि अभिलेखों में हेराफेरी कर पड़ोसी ने शाखा प्रबंधक से मिलीभगत कर बैंक खाते से धन आहरित किया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की। बुधवार को एसपी के निर्देश और पीड़ित की तहरीर पर कौशाम्बी कोतवाली पुलिस ने बीओबी कौशाम्बी के शाखा प्रबंधक समेत जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed