फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against three for indecent remarks on deities

देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी में तीन पर केस दर्ज

Mon, 11 Nov 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three for indecent remarks on deities
देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी में तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

चरवा पुलिस ने गांव के दो और राजस्थान के एक युवक के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। फेसबुक पर देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने में चरवा पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साइबर सेल प्रभारी ने चरवा निवासी दो और राजस्थान के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि चरवा निवासी रामकरन ने पखवाड़े भर पहले फेसबुक पर देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी। उसकी पोस्ट पर चरवा के ही राजेश व जयपुर (राजस्थान) के चेतन ने भी अभद्र कमेंट किया था। सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं का अपमान देख स्थानीय लोग बिफर पड़े। उन्होंने तत्कालीन एसपी प्रदीप गुप्ता से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल प्रभारी शंकर सिंह ने प्रकरण की प्राथमिक जांच की। जांच के बाद शनिवार को उन्होंने चरवा कोतवाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। मामले में चरवा कोतवाल राधेश्याम वर्मा का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed