फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against nine from both sides including Atiq's henchman for attack on real brothers

Kaushambi News: सगे भाइयों पर हमले में अतीक के गुर्गे समेत दोनों पक्षों के नौ पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Case filed against nine from both sides including Atiq's henchman for attack on real brothers
सरायअकिल कोतवाली के यूसुफपुर गांव में शनिवार दोपहर रंजिश को लेकर हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने अतीक के गुर्गे समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

यूसुफपुर गांव में परवेज अहमद और अख्तर हुसैन के बीच रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। एक पक्ष के परवेज अहमद के मुताबिक अख्तर हुसैन अतीक का गुर्गा है। पुलिस ने उसे साल भर पहले अतीक की मदद करने के आरोप में जेल भेजा था। अख्तर के खिलाफ भाई तुफैल अहमद ने भी कुछ महीनों पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

उसी मुकदमा में सुलह को लेकर शनिवार दोपहर अख्तर हुसैन, आतिफ अहमद, अफान अहमद, मोहम्मद असलम व मतलूब अहमद घर पर चढ़ आए और लोहे की रॉड से हमला कर उनके भाई फुजैल व कुरैश को घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज में दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के मतलूब अहमद ने बताया कि रंजिशन परवेज ने अपने भाई तुफैल, कुरैश और फुजैल के साथ मिलकर मारपीट की। मारपीट में उन्हें व अफान को चोटें लगी हैं। दोनों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed