फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against accused of gang rape on court order

कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर केस दर्ज

Mon, 21 Oct 2019 12:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Case filed against accused of gang rape on court order
कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन

पइंसा का मामला, छेड़खानी का भी एक केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अपहरण कर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के एक मामले में शनिवार को तीन महीने बाद पइंसा पुलिस ने केस दर्ज किया। अदालत के निर्देश पर रिपोर्ट लिखकर प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। पइंसा में ही छेड़खानी की भी एक एफआईआर दर्ज हुई है।

पइंसा इलाके की एक युवती ने बताया कि 29 जुलाई 2019 की रात वह घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी। तभी पड़ोसी दो युवकों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर दुराचार किया। विरोध करने पर पिटाई भी की। पीड़िता का कहना है कि शिकायत तभी उसने स्थानीय पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित युवती ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शनिवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पइंसा इलाके की ही एक महिला ने बताया कि इसी 18 अक्तूबर को पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की थी। इस प्रकरण में भी जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया है। मामले में पइंसा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि दोनों प्रकरणों की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed