फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against 7 after 374 days in gang rape case of married woman

Kaushambi News: विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 374 दिन बाद 7 पर मुकदमा

Mon, 07 Jul 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 07 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 7 after 374 days in gang rape case of married woman
पइंसा इलाके में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म मामले में घटना के 374 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया जा सका। अदालत के आदेश पर शनिवार की रात मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के मुताबिक 27 जून 2024 को पड़ोसी सात लोग अपने तीन-चार अन्य दोस्तों के साथ उसके घर में घुस आए थे। आरोपियों ने कमरे में घसीट ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। चीख-पुकार सुन आए उसके पति बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी दरिंदों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक उसके शरीर से गहने भी आरोपियों ने छीन लिए। दरिंदगी व लूट-पाट करने के बाद आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। घटना के दूसरे दिन ही नामजद तहरीर देने के बावजूद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत एसपी तक से की गई। कहीं से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खखटाया। पइंसा इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed