फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against 26 including groom's brother in case of assault at night

Kaushambi News: बरात में मारपीट मामले में दूल्हे के भाई समेत 26 के खिलाफ मुकदमा

Sat, 17 Jun 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 17 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 26 including groom's brother in case of assault at night
बरात में मारपीट मामले में दूल्हे के भाई समेत 26 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

- 11 जून को करारी कोतवाली के हंजापुर चकिया में बारात में मारपीट का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के हंजापर गांव में रविवार को घराती व बरातियों के बीच हुए मारपीट मामले में पुलिस ने दूल्हे के भाई समेत 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे पहले वर पक्ष की तहरीर 12 घरातियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
चक ताजपुर चकिया हंजापर निवासी पप्पू पुत्र सुग्गा ने बताया कि 11 जून को उसकी बहन शोभा की शादी थी। बरात पइंसा के लोधन का पुरवा (कैमा) गांव से आई थी। द्वारपूजा के दौरान घर परिवार के साथ रिश्तेदार पंडाल में खाना खा रहे थे। इसी दौरान बरात में आए दूल्हे के भाई बडकू, रामदास, महेश, सरवन निवासी घटमापुर ने साथियों के साथ पंडाल पर धावा बोल दिया। पंडाल पर खाना खा रहे नत्थू, सोना देवी, सुरेश, सुमेरा देवी, हंसराज व अर्जुन को बेरहमी से पीटा गया। पिटाई में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने बडकू, रामदास, पवन, महेश सहित 11 नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 12 बरातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

-------------------




घर में घुसकर कुनबे को पीटा, मुकदमा
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के मलाक भारत निवासी राशिद का गांव के ही सोहन से पुराना विवाद है। दोनों के बीच बुधवार की शाम कहासुनी हो गई। लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बृहस्पतिवार को उसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सोहन ने परिजनों के साथ मिलकर राशिद के घर पर धावा बोल दिया और कुनबे को जमकर पीटा। पुलिस ने सोहन, गनेश, दिनेश समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------



दबंगों ने ढहा दी निर्माणाधीन दीवार

मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के तरना निवासी देवेंद्र मिश्र ने बताया कि गांव के समीप जमीन खरीदने के बाद वह मकान का निर्माण करा रहा था। उसी की जमीन के बगल प्रयागराज के प्रीतमनगर निवासी अंबरेश की भी जमीन है। बृहस्पतिवार को अंबरेश अपने साथियों के साथ पहुंचा और मजदूरों को धमकी देते हुए दीवार को गिरा दिया। पुलिस ने देवेंद्र की तहरीर पर अंबरेश सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
--------------

खेत जाने को कहकर निकला किशोर लापता
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर मिर्जापुर निवासी राम प्रकाश ने बताया बुधवार शाम उसका बेटा निखिल (15) घर से खेत की ओर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर शाम किशोर के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। निखिल का पता नहीं चलने पर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
----------


किशोरी लापता, अनहोनी की आशंका
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी बुधवार शाम संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गई। किशोरी शाम को पड़ोसन के घर जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। किशोरी का कहीं पता नहीं चलने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। संवाद

-----------
किशोरी को बहला ले गया पड़ोसी
मंझनपुर। चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी रविवार शाम पड़ोसी युवक के साथ घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed