{"_id":"626d9088d7009a43f75fc45a","slug":"case-filed-against-25-including-guest-house-operator-kaushambi-news-ald33206021","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस संचालक समेत 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस संचालक समेत 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
करन चौराहा स्थित गेस्ट हाउस में शादी के दौरान 22 अप्रैल को हुई मारपीट मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात संचालक समेत 10 नामजद व 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई आईजी के आदेश के बाद की है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
करन चौराहा स्थित गेस्ट हाउस में 22 अप्रैल को करारी कोतवाली के अर्का महावीरपुर गांव निवासी नंदकिशोर शुक्ला की बेटी स्वाति की शादी थी। रात में खाना परोसने व महिलाओं से अभद्रता को लेकर गेस्ट हाउस संचालक, उसके कर्मचारियों व कन्या पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया था।
आरोप है कि गेस्ट हाउस संचालक शरद राव ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कन्या पक्ष के लोगों को जमकर पीटा था। हंगामे व बवाल की फुटेज गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मामले में दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने सिर्फ गेस्ट हाउस संचालक की तहरीर पर कन्या पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एकपक्षीय कार्रवाई से आक्रोशित कन्या पक्ष के लोग लगातार डीएम समेत उच्च अधिकारियों से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाते रहे। इसके बाद भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
शुक्रवार को कन्या पक्ष ने आईजी रेंज प्रयागराज राकेश सिंह से मिलकर शिकायत की। आईजी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ चायल श्यामकांत से कराई। सीओ की जांच के बाद शुक्रवार रात पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक व उसके गुर्गों आनंद, अनुज, अन्ना, महेंद्र, शैलेंद्र, बृजेश, सिद्धार्थ, सुदामा व 10-15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा, जान से मारने का प्रयास व छेड़छाड़ समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।