फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against 12 named and 80 unidentified persons for blocking the highway

Kaushambi News: हाईवे पर जाम करने में 12 नामजद , 80 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Sun, 21 Sep 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 21 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 12 named and 80 unidentified persons for blocking the highway
नगर पंचायत मानिकपुर में कार दुर्घटना में मृत झन्ने सरोज का शव प्रयागराज -लखनऊ हाईवे पर रखकर आवागमन ठप करने के मामले में पुलिस ने 12 नामजद और 80 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


16 सितंबर को मानिकपुर के मिरगढ़वा चौराहे पर कार हादसे में छन्ने, अरुण कुमार और मधुर प्रकाश की मौत हो गई थी। 18 सितंबर को छन्ने के परिजनों ने सभागंज तिराहे पर शव रखकर जाम लगाया था, इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने शव को सड़क से हटाने के लिए परिजनों को समझाया, मगर वे नहीं माने।
विज्ञापन

आरोप है कि परिजन आक्रोशित होकर पुलिस से भिड़ गए और शव को लेकर छीनाझपटी भी हुई। पुलिस ने इमरान, सीमा सरोज, सौरभ, राजेश कुमार, चंदन सरोज, रवि सरोज, शेख हसीब, संदीप सरोज, प्रदीप सरोज, कुलदीप सरोज, महेश सोनकर, अजय कुमार और 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed