{"_id":"6484cb0f0b07cd15cd026c24","slug":"case-against-thirty-in-separate-incidents-of-assault-kaushambi-news-c-3-1-ald1021-152144-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में तीस के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में तीस के खिलाफ मुकदमा
Sun, 11 Jun 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बावली तथा जगन्नाथपुर में जमीनी रंजिश की वजह से हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में तीस आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। लालगंज कोतवाली के जगन्नाथपुर निवासी दुलारी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा, छह जून को गांव के बबलू, फुल्ले, सागर व नन्हेलाल ने रंजिश के चलते धारदार हथियार से मारपीट की घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष शीला देवी का आरोप है कि गांव के मुन्नालाल वर्मा, पिंकी वर्मा, सुंदरा देवी व दुलारी देवी ने रंजिशन मारापीटा। शिकायत पर दोनों पक्षों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
उधर, रामपुर बावली निवासी शन्नो बानों ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सात जून को विपक्षी अल्तमश, गुलब्शा, हेमा, सानिया, अल्शिफा ने जमीनी विवाद में उसे मारापीटा व मोबाइल तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से शमरीन बानों ने रायबरेली के परशदेपुर थाने के डीह निवासी मंसूर अहमद, शन्नों, नगर कोतवाली के सहोदरपुर ठकुराइया निवासी समीर, शालू व लाडो समेत दो अज्ञात लोगों पर तोडफ़ोड़ व जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पीडि़ता की शिकायत पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में कोतवाली के जगन्नाथपुर निवासी गायत्री देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सात जून को विपक्षी मयंक शुक्ल, मनोज शुक्ल, संजीव सिंह, विराज सिंह, अतुल सिंह व तीन अज्ञात लोगों ने जमीनी विवाद में उसकी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लालगंज कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।