{"_id":"667b505dcaf0e306ed0363a5","slug":"case-against-the-manager-of-arman-hospital-and-trauma-center-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-113255-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अरमान हास्पिटल एंड ट्राॅमा सेंटर के प्रबंधक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अरमान हास्पिटल एंड ट्राॅमा सेंटर के प्रबंधक पर केस
Wed, 26 Jun 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
तिल्हापुरमोड़ स्थित अरमान हास्पिटल एंड ट्राॅमा सेंटर के प्रबंधक के खिलाफ डिप्टी सीएमओ डाॅ. केडी सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पंजीकरण समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दो बार अस्पताल को सील किया था। इसके बावजूद भी प्रबंधक चोरी-छीपे अस्पताल का संचालन कर रहा था।
अरमान हास्पिटल एंड ट्राॅमा सेंटर का पिछले साल पंजीकरण समाप्त हो गया था। इसके बाद भी चोरी-छीपे अस्पताल चलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने 31 जनवरी को सील कर दिया था। 15 जून को इलाके की एक महिला मरीज की अस्पताल में मौत होने का मामला सार्वजनिक हुआ तो दोबारा डिप्टी सीएमओ डाॅ.केडी सिंह की टीम ने अस्पताल सील कर रिपोर्ट सौंप दी। जांच के बाद भी प्रबंधक मनमानी करता रहा और अस्पताल में मरीजों को भर्ती कर इलाज करता रहा। इसके बाद भी अस्पताल संचालित होने की शिकायत पर दो दिन पहले चायल एसडीएम योगेश कुमार गौड़ रात में जांच करने पहुंचे तो प्रबंधक और उसके गुर्गों ने उनके साथ बदसलूकी की थी। इस मामले में हमराही होमगार्ड प्रभु नारायण शुक्ल की तहरीर पर प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में सीलिंग के बावजूद अस्पताल संचालित होने पर डिप्टी सीएमओ डॉ. केडी सिंह ने भी प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में अधिकारियों से अभियोजन स्वीकृति मिलने के बाद पिपरी पुलिस ने आरोपी प्रबंधक निसार अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
खेत बंटवारे को लेकर पट्टीदारों ने युवक को पीटा, केस
मंझनपुर। करारी कोतवाली के लोहकटिया निवासी उदयभान सिंह का पट्टीदार उदयराज से खेत बंटवारे को लेकर सोमवार शाम विवाद हो गया। आरोप है कि बात बढ़ने पर उदयराज ने उसे लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी उदयराज, अंकित, विनय समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -