{"_id":"66f85f7d6ef4d65a7c0cc344","slug":"case-against-six-in-case-of-kidnapping-and-gang-rape-of-a-woman-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-116877-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह के खिलाफ मुकदमा
Sun, 29 Sep 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
कोखराज इलाके में महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने युवती समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी के निर्देश पर शनिवार देर शाम नामजद एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
कोखराज इलाके में 13 साल से पति के साथ रह रही जालौन जिले की महिला ने बताया कि उसकी दोस्ती टेढ़ीमोड़ बाजार की अंजलि सोनकर उर्फ फुग्गा से हो गई थी। 18 सितंबर की रात करीब नौ बजे अंजलि अपनी बीमारी का हवाला देकर अस्पताल के बहाने महिला को सैनी की तरफ ले गई। रास्ते में एक सुनसान घर में रोक दिया। यहां अंजलि की मदद से नितिन नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान साथ रहे सुशील ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अगले दिन दोबारा अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तीसरे दिन जबरन घर से अगवा कर दोनों युवक उसे सैनी इलाके की एक नींबू की बाग में ले गए। आरोप है कि बाग में केसरिया निवासी नितिन, सुशील, सत्यम, रंजीत और ननका ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि 21 सितंबर को उसने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है। एसपी के निर्देश पर शनिवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।