फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case against seven including husband in death of married woman

विवाहिता की मौत मामले में पति समेत सात के खिलाफ केस

Wed, 06 Oct 2021 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Case against seven including husband in death of married woman
पिपरी कोतवाली के खानपुर सतवा गांव में ब्याही एक विवाहिता की मुंबई में हुई संदिग्ध मौत के मामले में पिपरी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में पुलिस ने जेठ, जेठानी, ननद और ननदोई, सास, ससुर और पति को नामजद किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के चिल्ला मुंजप्ता निवासी अशोक सिंह ने अपनी बेटी करिश्मा की शादी बीते 26 अप्रैल को इलाके के ही खानपुर सतवा गांव के तेज सिंह के बेटे अतुल के साथ की थी। शादी के बाद से अतुल अपनी पत्नी करिश्मा को लेकर मुंबई चला गया। मुंबई में ही दो अक्तूबर को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

ससुरालियों ने घटना की जानकारी दिए बिना विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी जानकारी जब मृतका के मायके वालों को हुई तो लोग नाराज हो उठे। मामले में कार्रवाई के लिए पिपरी पुलिस को तहरीर दी गई। लेकिन पुलिस ने दो दिन तक मामले में लापरवाही बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज मायके पक्ष के लोगों ने सोमवार की सुबह कादिलपुर बाजार में प्रयागराज कौशाम्बी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
मृतका के पिता अशोक सिंह की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने मंगलवार को पति अतुल सिंह, जेठ राहुल, जेठानी प्रियंका व बहन, बहनोई राजबहादुर उर्फ गुड्डू, सास और ससुर तेज बहादुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गए हैं।
युवती की हत्या में दंपती के खिलाफ केस दर्ज
कोखराज के हिसामपुर परसखी गांव में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने दंपती के खिलाफ गैर इरादन हत्या केस दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी दंपती फरार हैं। पुलिस फरार दंपती की तलाश कर रही है।
हिसामपुर परसखी निवासी श्याम सुंदर की बेटी प्रियंका (18) की सोमवार को लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इससे नाराज परिजन शव लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए थे।

अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना को संज्ञान लेते हुए पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद कोखराज पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पड़ोसी मोहनलाल व उसकी पत्नी कमला देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed