{"_id":"61bf761bbb115f2af26399e6","slug":"case-against-four-people-for-killing-a-woman-by-poisoning-kaushambi-news-ald3230516101","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को जहर देकर मारने में चार लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को जहर देकर मारने में चार लोगों पर केस
विज्ञापन
सदर कोतवाली के रामपुर मड़ूकी गांव में करीब डेढ़ महीने पहले संदिग्ध हालत में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी घर से फरार हैं।
रामपुर मडूकी गांव की नत्थी देवी पत्नी खुन्नी लाल की 28 अक्तूबर की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद उसके बेटे रामगुलाम ने पट्टीदारों पर जहर देकर अपनी मां मार डालने का आरोप लगाया।
घटना की शिकायत कोतवाली से लेकर पुलिस विभाग के अफसरों तक से की गई। इसके बाद भी उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो सकी। कहीं से न्याय मिलता नहीं देख रामगुलाम ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने नामजद आरोपी जय प्रकाश, राम प्रकाश समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।