{"_id":"66a04f6c18e49dc5760967f4","slug":"case-against-four-including-husband-for-dowry-harassment-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-114236-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा
Wed, 24 Jul 2024 06:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के हजरतगंज मोहल्ले में दहेज के लिए प्रताड़ित कर विवाहिता को घर से भगा दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंझनपुर कोतवाली के बंबुरा गांव की मंताषा खान पुत्री इरशाद ने बताया कि छह साल पहले उसकी शादी करारी के हजरतगंज मोहल्ले में मो. रिजवान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली ससुराली मायके से दो लाख रुपये नकदी के साथ चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
इस बीच साल भर पहले उसने बेटे को जन्म दिया। फिर भी यातनाएं कम नहीं हुई। आरोप है कि ससुरालियों ने पिछले दिनों उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था। इसे लेकर दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
सोमवार को पिता के साथ करारी कोतवाली पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। तहरीर के आधार पर पति रिजवान,सास शाहजहां, ससुर अब्दुल समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
रंजिश में पड़ोसी दंपती को पीटा, मुकदमा
चरवा के सिरियावां कला गांव में पड़ोसी के घर तोडफोड़ करते हुए दंपती को पीट दिया गया। सिरियावां कला निवासी महफूज ने बताया कि पड़ोसी अबरार पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार शाम परिजनों के साथ मिल लाठी-डंडा लेकर उसके घर पर चढ़ आया।
तोड़फोड़ करते हुए पूरे कुनबे को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से महफूज व उसकी पत्नी घायल हो गई। ग्रामीणों के बीचबचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर अबरार, अफसार, साहिल, जासिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
युवती से दुष्कर्म की कोशिश
संदीपनघाट कोतवाली इलाके में खेत गई युवती के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती का आरोप है कि रविवार शाम वह खेत की ओर चारा लेने गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया।
चीखपुकार सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -
जमीन पर कब्जे को लेकर पट्टीदारों ने पीटा, मुकदमा
पश्चिमशरीरा कोतवाली के टिकरी नागी गांव में भूमि विवाद में पट्टीदारों ने एक युवक को लाठी-डंडे से पीट दिया। टिकरी नागी निवासी छोटेलाल ने बताया कि जमीन पर छप्पर डालने का विरोध करने पर रविवार शाम पट्टीदार अभयराज ने अपने परिजनों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया।
घर में घुसकर हमलावरों ने छोटेलाल को बेरहमी से पीट दिया। बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए अभयराज, शांतिदेवी, साधना, संदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-- -- -- -- -- -- --