फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Carona slowed down in Doaba

दोआबा में कारोना की रफ्तार हुई सुस्त

Tue, 27 Apr 2021 11:01 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Carona slowed down in Doaba
दोआबा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ सुस्त पड़ गई। सोमवार को मिले 68 मरीजों की तुलना में मंगलवार को आधे से भी कम मरीज मिले। मंगलवार को केवल 26 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही छह मरीज गंभीर हैं। इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कम मरीज मिलने केपीछे सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है कि लोग जांच कराने में कोताही बरत रहे हैं। ऐसे में समय रहते इलाज नहीं मिल पाने के कारण समस्या आ रही है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को 1263 संदिग्धों की जांच कराया गया। जिसमें 26 लोग पॉजिटिव आए। अब तक कुल 3794 के संक्रमित मिले हैं। इनमें से 2883 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 71 मरीज मंगलवार को भी स्वस्थ हुए हैं। 763 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिनका चिकित्सकों की देखरेख में इलाज कराया जा रहा है। मंगलवार को दो संक्रमित लोगों की मौत भी हुई है। अब तक 395161 संदिग्धों की जांच कराई गई है।
विज्ञापन

215 लोगों ने लगवाया टीका
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को 215 लोगों का विभिन्न सेंटरों पर वैक्सीनेशन किया गया है। इसके अलावा 369 लोगों को वैक्सीनेशन की दूसरी डोज (खुराक) दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed