{"_id":"62547d8ded5e62425138c1e6","slug":"cardholders-will-get-free-ration-from-today-kaushambi-news-ald330729887","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से कार्डधारकों को मिलेगा नि:शुल्क राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से कार्डधारकों को मिलेगा नि:शुल्क राशन
विज्ञापन
Cardholders will get free ration from today
एनएफएसए योजना के तहत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक को 12 अप्रैल (मंगलवार) से नि:शुल्क राशन वितरण किया जाएगा। वितरण 20 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कार्डधारक सुबह छह बजे रात नौ बजे तक सरकारी राशन की दुकान से प्राप्त कर सकेंगे। वितरण प्रणाली में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके के लिए सभी राशन की दुकानों में नोडल अधिकारियों की तैनाती गई है।
डीएसओ अमित तिवारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव की वजह से मार्च माह में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाले राशन का वितरण नहीं किया जा सका था। उस राशन का वितरण एक अप्रैल से दस अप्रैल तक किया गया। अब एनएफएसए योजना के तहत अप्रैल माह का राशन 12 से 20 अप्रैल तक वितरित किया जाएगा। बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन व पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जाएगा।
इसके लिए कोटेदारों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। ई- पॉस मशीन के जरिए राशन का वितरण होगा। यदि किसी कार्डधारक को राशन प्राप्त करने में यदि असुविधा हो तो क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मझनपुर व चायल को मोबाइल नंबर 7355395814, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सिराथू मो. 7007172381, पूर्ति निरीक्षक चायल/नेवादा मो. 9451572412, पूर्ति निरीक्षक सरसवां मो. 9473957809, पूर्ति निरीक्षक कौशाम्बी मो. 9473525538 व पूर्ति निरीक्षक कड़ा मो. 9161131301 पर शिकायत कर सकता है। मामले की जांच कराकर गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।