फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Car-riding miscreants robbed potato trader, attacked with a knife when he protested

कार सवार बदमाशों ने आलू कारोबारी को लूटा, विरोध करने पर चाकू से किया हमला

Wed, 23 Feb 2022 12:47 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Car-riding miscreants robbed potato trader, attacked with a knife when he protested
पूरामुफ्ती कोतवाली के फतेहपुर घाट में मंगलवार की दोपहर कार सवार बदमाशों ने आलू कारोबारी को लूट लिया। विरोध करने पर उसे चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। चीखपुकार सुनकर लोगों को जुटता देख बदमाश फरार हो गए। जख्मी कारोबारी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोखराज के महमदपुर गांव निवासी दिलीप कुमार यादव आलू व्यापारी हैं। वह पूरामुफ्ती कोतवाली के पीछे एक किराए के मकान में परिवार सहित रहते हैं। मंगलवार को वह प्रयागराज के सोरांव मंडी से आलू बेचकर लौटे थे। दोपहर करीब एक बजे वह जैसे ही अपने मकान के समीप पहुंचे तभी कार सवार तीन युवक आए और रुपयों से भरा बैग छीनने लगे।
विज्ञापन

दिलीप ने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और 65 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। चीखपुकार सुनकर लोगों के इकट्ठा होने से पहले बदमाश दूर जा चुके हैं। गंभीर हालत में दिलीप को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी है। पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित ने छेड़खानी, मारपीट और लूट समेत तीन घटनाओं की तहरीर एक ही समय एवं दिन की दी है। ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed