{"_id":"6744fd17b2082bfd9a003034","slug":"car-falls-from-culvert-into-river-in-kaushambi-two-killed-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-119012-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कौशाम्बी में पुलिया से नदी में गिरी कार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कौशाम्बी में पुलिया से नदी में गिरी कार, दो की मौत
Tue, 26 Nov 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
सैयद सरांवा गांव में मृतक शिव प्रकाश गमजदा परिजन। संवाद
चरवा कोतवाली के गढ़वा उदाथू गांव के समीप रविवार रात बरातियों से भरी कार बेकाबू होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे ससुरखदेरी नदी में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा चालक को झपकी आने से हुआ।
रामदयालपुर निवासी हरिश्चंद्र यादव के नेवी में कार्यरत बेटे संतोष कुमार की बरात करारी कस्बा स्थित निजी गेस्ट हाउस में गई थी। बरात में सैयद सरांवा निवासी सुखराज यादव का बेटा शिवप्रकाश उर्फ टिंकू (24) अपने भाई ओमप्रकाश यादव, आस्तिक सिंह उर्फ आशीष यादव (17) पुत्र पंचम यादव और संतोष कुमार शामिल होने आए थे। जयमाल के बाद रात में ये सभी जुगवा पंसौर निवासी कार चालक गुड्डू यादव के साथ घर के लिए निकले थे।
रास्ते में गढ़वा उदाथू गांव के समीप बिना पुलिया पर रात तकरीबन दो बजे तेज रफ्तार कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हो गई और ससुरखदेरी नदी में गिर गई। पुलिया पर रेलिंग भी नहीं थी। हादसे में शिव प्रकाश व आस्तिक यादव की मौैके पर ही मौत हो गई। शिव प्रकाश दूल्हे संतोष का ममेरा भाई था। वहीं आस्तिक का रामदयालपुर में ननिहाल है।
विज्ञापन
हादसे में कार चालक गुड्डू, ओम प्रकाश व संतोष समेत तीन लोग घायल हो गए। ओमप्रकाश ने किसी तरह मोबाइल से घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने परिजनों की मदद से घायलों को पानी में आधी डूबी कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार कराने के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया कि नदी में करीब पांच फीट तक पानी है। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच की जा रही है।