{"_id":"67b24413a5dc832f40078103","slug":"car-collided-with-a-tree-young-man-died-two-injured-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-122137-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत, दो जख्मी
Mon, 17 Feb 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के परई खागल गांव के समीप नीलगाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार शनिवार रात पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग जख्मी हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कर युवक के परिजनों को खबर दी।
प्रयागराज में धूमनगंज थाना के चक पट्टी निवासी 40 वर्षीय अमर सिंह शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पइंसा इलाके के बाले का पूरा गांव गए थे। साथ में उनके विजय यादव व राजू यादव भी थे। विजय का कहना है कि बरात में शामिल होने के बाद वह तीनों कार से प्रयागराज लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे जैसे ही परई खागल गांव के समीप पहुंचे थे। तभी अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसे में अमर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि विजय व राजू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी आ गए। अमर सिंह की मौत से घर वालों का रो-रो कर हाल खराब है।
विज्ञापन
-- -- -- --
कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक व महिला घायल
पइंसा कोतवाली के अफजलपुरवारी स्थित नहर पुलिया के समीप रविवार सुबह कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक व उस पर सवार महिला घायल हो गई। दोनों को सीएचसी सिराथू में भर्ती करा कर सूचना पुलिस को दे दी गई है।
सरायअकिल निवासी जाहिद कई साल से पइंसा इलाके के जवई पड़री का मजरा कोरी का पूरा गांव में रहता है। वह गांव के ही इरफान का ई-रिक्शा किराये पर लेकर चलाता है। जाहिद ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे वह अफजलपुर वारी निवासी दिलीप कुमार की पत्नी रज्जो देवी को बैठाकर सिराथू जा रहा था।
रास्ते में अफजलपुर वारी गांव के बाहर नहर पुलिया के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसके वाहन में टक्कर मार दी। इससे जाहिद व रज्जा देवी घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया।