फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cantonment became court in search of Abdul Kavi, angry lawyers protested

Kaushambi News: अब्दुल कवि की तलाश में छावनी बनी कचहरी, नाराज वकीलों ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Mar 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 14 Mar 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Cantonment became court in search of Abdul Kavi, angry lawyers protested
राजूपाल हत्याकांड में फरार शूटर अब्दुल कवि के सोमवार को कोर्ट में सरेंडर करने की सूचना पर पुलिस कचहरी में डटी रही। दो सर्किल अफसर के नेतृत्व में चार थानों की फोर्स ने कोर्ट जाने वाले मुख्य मार्ग पर बैरीकेडिंग लगाकर संदिग्धों की चेकिंग की। इसे लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी दिखी। वकीलों ने साथी अधिवक्ता अब्दुल कादिर की गिरफ्तारी व कोर्ट परिसर में फोर्स की मौजूदगी को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

राजूपाल हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने माफिया अतीक के शूटर भखंदा गांव निवासी अब्दुल कवि को आरोपी बनाया है। 24 फरवरी को हत्याकांड के मुख्य गवाह रहे उमेश पाल व उनके दो सरकारी गनर को भी गोली -बम से मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले में शूटर अब्दुल कवि के यहां पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन

अब्दुल कवि के घर को जमींदोज कर दिया गया। घर से काफी तादाद में अवैध असलहे और बम बरामद हुए। इस मामले में अब्दुल कवि समेत परिवार के 11 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अवैध असलहा रखने के मामले में आरोपी बनाए गए शूटर के भाई अब्दुल कादिर को पुलिस शनिवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अफवाह फैली की अब्दुल कवि जनपद न्यायालय में सरेंडर कर सकता है। इसे लेकर सीओ सिराथू डॉ. केजी सिंह, सीओ मंझनपुर योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह की अगुवाई में इंस्पेक्टर मंझनपुर संतोष शर्मा, कोखराज, पश्चिमशरीरा, महेवाघाट, कड़ाधाम कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी की टीम के साथ सुबह से ही कचहरी में डट गए थे। पुलिस कर्मी सादे कपड़ों व वर्दी में थे। इसे लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध जताया।

महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी की मौजूदगी में अधिवक्ताओं ने सभा कर पुलिस की कार्य प्रणाली का विरोध जताया। महामंत्री का कहना है साथी अधिवक्ता अब्दुल कादिर की गिरफ्तारी व कचहरी में पुलिस फोर्स की मौजूदगी का विरोध जताया गया। इस बाबत जिला जज को ज्ञापन भी सौंपा गया है। इस मौके पर पूर्व महामंत्री तुषार तिवारी, दीपक पांडेय सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed